29 October Dhanteras 2024
यहां आप पंचांग से जानेंगे
धनतेरस पूजा और खरीदारी
का सबसे सही मुहूर्त।
29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा
इस बार त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10.31 बजे आरम्भ होगी और 30 अक्टूबर को दोपहर 01.15 बजे तक रहेगी. इस बार धनतेरस पर खरीदारी और पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त रहेंगे. इस साल धनतेरस का शुभ पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा.
दीपावली की रात भगवान श्री गणेश व देवी लक्ष्मी के लिए भोग चढ़ाया जाता है।
कहा जाता है कि समुद्र मन्थन के समय भगवान
धन्वन्तरि और माँ लक्ष्मी का जन्म हुआ था, यही कारण है
कि धनतेरस को भगवान धन्वन्तरि
और माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है ।
धनतेरस दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है।
धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है
और यह कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है।
इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेरजी की पूजा की जाती है।
आपके घर में पूरे साल बरकत बनी रहे इसके लिए मां लक्ष्मी और कुबेरजी का आशीर्वाद भी धनतेरस पर लिया जाता है।
भगवान धनवंतरि से जुड़ी है धनतेरस की असली कथा:-
मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि विष्णु के अंशावतार हैं।
संसार में चिकित्सा विज्ञान के विस्तार और प्रसार के लिए ही भगवान विष्णु ने धन्वंतरि का अवतार लिया था।
भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने के उपलक्ष्य में ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।
इसके लिए धनतेरस के दिन प्रदोष काल और वृषभ लग्न के दौरान भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा करें। धनतेरस के दिन पूजन के लिए प्रदोष काल संध्याकाल 05 बजकर 38 मिनट से लेकर 08 बजकर 13 मिनट तक है। वहीं, वृषभ काल शाम 06 बजकर 31 मिनट से लेकर संध्याकाल 08 बजकर 13 मिनट तक है। इस समय भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा करें।




Comments
Post a Comment